Skip to main content

प्रमत्त और अप्रमत्त संयत की स्थिथि

आगम से - 

हे भगवन्‌ ! प्रमत्त – संयम में प्रवर्तमान प्रमत्तसंयत का सब मिलाकर प्रमत्तसंयमकाल कितना होता है ?
मण्डितपुत्र ! एक जीव की अपेक्षा जघन्य एक समय और उत्कृष्ट देशोन पूर्वकोटि– होता है। अनेक जीवों की अपेक्षा सर्वकाल होता है। 

हे भगवन्‌ ! अप्रमत्तसंयम में प्रवर्तमान अप्रमत्तसंयम का सब मिलाकर अप्रमत्तसंयमकाल कितना होता है ?
मण्डितपुत्र ! एक जीव की अपेक्षा जघन्य अन्तर्मुहूर्त्त और उत्कृष्ट देशोन पूर्वकोटि – होता है। अनेक जीवों की अपेक्षा सर्वकाल होता है।
भगवती सूत्र शतक ३ उद्देशक ३ 

अन्य  संदर्भ जो इस सिद्धांत को सापेक्ष समझने के लिए मददगार है।

आगम से - 

आगम से
  • मनःपर्यव ज्ञानी (सिर्फ़ अप्रमत्त संयत) जघन्य एक समय और उत्कृष्ट देशोन पूर्वकोटि मनःपर्यवज्ञानीपर्याय में रहता है। प्रज्ञापना सूत्र पद-१८ कायस्थिति
  • बकुशत्व, प्रति सेवना और कषायकुशील ? जघन्य एक समय और उत्कृष्ट देशोन पूर्वकोटिवर्ष तक रहता है। भगवती सूत्र शतक-२५ उद्देशक-६ निर्ग्रन्थ
  • हे भगवन्‌ ! धर्मदेवों की स्थिति कितने काल की है ? गौतम ! जघन्य अन्तर्मुहूर्त्त की और उत्कृष्ट देशोन पूर्वकोटि की है। भगवती सूत्र शतक-१२ उद्देशक-९ देव
  • धर्मदेव धर्मदेवरूप में कितने काल तक रहता है ? जघन्य एक समय और उत्कृष्ट देशोन पूर्व कोटि वर्ष है। भगवती सूत्र शतक-१२ उद्देशक-९ देव
  • भगवती में बकुश और प्रतिसेवना कुशील के सिर्फ़ ३ लेश्या (तेजोलेश्या, पद्मलेश्या और शुक्ललेश्या) बतायी है। भगवती सूत्र शतक-२५ उद्देशक-६ निर्ग्रन्थ
  • कृष्ण लेश्या वाला जीव दो, तीन या चार लेश्या में होता है। प्रज्ञापना सूत्र पद-१७ लेश्या। क्योंकि कृष्ण नील कापोत लेश्या छट्टे गुणस्थान तक ही है, तो मनःपर्यव ज्ञानी छट्टे गुणस्थान में भी आ सकता है। 

ग्रंथ से - 

गाथार्थ - मुनि एक समय से लेकर अन्तर्मुहूर्त पर्यन्त प्रमत्त अथवा अप्रमत्त भाव को सेवन करते हैं और परस्पर एक दूसरे गुणस्थान को देशोन पूर्वकोटि पर्यन्त सेवन करते हुए रहते हैं । पंच संग्रह भाग २, गाथा ४४ 

विशेषार्थ - गाथा में छठे और सातवें गुणस्थान का अपेक्षा से काल बतलाया है कि मुनिजन प्रमत्तभाव में अथवा अप्रमत्तभाव में एक समय से लेकर अन्तर्मुहूर्त पर्यन्त रहते हैं। तत्पश्चात् यदि प्रमत्त हों तो अवश्य अप्रमत्त गुणस्थान में जाते हैं और अप्रमत्त हों तो प्रमत्त में आते हैं। जिससे प्रमत्त और अप्रमत्त संयत गुणस्थानों में से प्रत्येक का जघन्य से एक समय और उत्कृष्ट से अन्तर्मुहूर्त काल है

प्रमत्तमुनि अथवा अप्रमत्तमुनि जघन्य से उस उस अवस्था में एक समय रहते हैं, तत्पश्चात् मरण संभव होने से अविरतदशा को प्राप्त हो जाते हैं। अतएव यहाँ जघन्य से एक समय काल मरने वाले की अपेक्षा घटित होता है और यदि मरण को प्राप्त न हों तो अन्तर्मुहूर्त काल होता है। इसी अपेक्षा उत्कृष्ट से अन्तर्मुहूर्त काल बतलाया है।

प्रश्न - यह कैसे जाना जा सकता है कि अन्तर्मुहूर्त के बाद प्रमत्त गुणस्थान से अप्रमत्त गुणस्थान में और अप्रमत्त गुणस्थान से प्रमत्त गुणथान में जाते हैं ? देशविरति आदि की तरह दीर्घकाल पर्यन्त ये दोनों गुणस्थान क्यों नहीं होते हैं ?

उत्तर—संक्लेशस्थानों में वर्तमान मुनि प्रमत्त और विशुद्धि-थानों में वर्तमान मुनि अप्रमत्त होते हैं और ये संक्लेश एवं विशुद्धि के स्थान प्रत्येक असंख्यात लोकाकाश प्रदेश प्रमाण हैं । यथार्थ रूप से मुनिदशा में वर्तमान मुनि जब तक उपशमश्रेणी अथवा क्षपकश्रेणी पर आरोहण न करें तब तक जीवस्वभाव से अन्तर्मुहूर्त पर्यन्त संक्लेश स्थानों में रहकर विशुद्धिस्थानों में आते हैं । तथास्वभाव से दीर्घकाल पर्यन्त न तो संक्लेशस्थानों में रहते हैं और न विशुद्धिस्थानों में ही रह सकते हैं। जिससे प्रमत्त और अप्रमत्त भाव में देशोन पूर्वकोटि पर्यन्त परावर्तन करते रहते हैं। इसी कारण प्रमत्तभाव अथवा अप्रमत्तभाव प्रत्येक अन्तर्मुहूर्त काल पर्यन्त होते हैं, इससे अधिक काल तक नहीं हो सकते हैं। 

शतकबृहच्चूर्णि में भी यही बताया है - 'इत्थ संकिलस्सइ विसुज्झइ वा विरओ अंतमुहुत्त जाव कालं न परओ। ते संकिलिस्संतो संकिले सठाणेसु अंतोमूहुत्त कालं जाव पमत्तसंजओ होइ, विज्झतो विसोहि ठाणेसु अंतोमुहुत्त कालं जाव अपमत्तसंजओ होइ।'

इस प्रकार संक्लिष्ट परिणाम वाला या विशुद्ध परिणाम वाला अंतर्मुहूर्त कालपर्यन्त ही हो सकता है, अधिक काल नहीं होता है। जिससे संक्लिष्ट परिणाम वाला प्रमत्त मुनि संक्लेशस्थानों में अन्तर्मुहूर्त पर्यन्त और विशुद्ध परिणाम वाला अप्रमत्त मुनि विशुद्धिस्थानों में अन्तर्मुहूर्त पर्यन्त रहता है।

प्रश्न - इस प्रकार से प्रमत्त और अप्रमत्तपने में कितने काल तक परावर्तन करते हैं?
उत्तर - प्रमत्त और अप्रमत्तपने में देशोनपूर्वकोटि पर्यन्त परावर्तन करते हैं। प्रमत्त में अन्तर्मुहूर्त रहकर अप्रमत्त में और अप्रमत्त में अन्तर्मुहूर्त रहकर प्रमत्त में, इस तरह क्रमशः देशोन पूर्वकोटि पर्यन्त होता रहता है - 'देसूण पुव्वकोडि अन्नोन्नं चिट्ठहि भयंता।'

यहाँ गर्भ के कुछ अधिक नौ मास और प्रसव होने के बाद आठ वर्ष पर्यन्त जीव स्वभाव में विरति परिणाम वाला न होने से उतना काल पूर्वकोटि आयु में से कम कर देने के कारण यहाँ देशोन — एक देश कम पूर्वकोटि काल ग्रहण किया है।


अगर एक करोड़ पूर्व वर्ष में से प्रति दिवस

१- एक मुहूर्त निकाले तो - 197952000000000000000000000000 (1.97952×1029) वर्ष या लगभग ३,३३,३३३ पूर्व वर्ष कम होते है। 

२- एक मिनट निकाले तो  - लगभग ७००० पूर्व कम। 

३- एक सेकंड निकाले तो  - लगभग ११५ पूर्व कम।

४ - एक उच्छ्वास (जिसमें संखेय आवलिका है) निकाले तो - लगभग 52,465,412,138,881,515,000,000,000 (5.24654×1025) वर्ष कम या लगभग ८८ पूर्व कम। 

५- एक उच्छ्वास में ४४४४ अवालिका पकड़ें (17.367 क्षुल्लक भव *256 आवलिका एक भव) और एक आवलिका प्रति दिवस निकाले तो - 11,805,895,589,558,959,000,000 (1.18059×1022) वर्ष कम या लगभग २० पूर्व कम। 


एक आवलिका में असंखात समय। कल्पना से अगर इस एक आवलिका का असंख्यात्वा भाग जितना समय निकाले तो शायद देशोन में बैट पाएगा। इसकी गणना हम नहीं कर सकते है।